Chief Minister: विदिशा में मुख्यमंत्री ने किया बाढ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा

Samachar Jagat | Tuesday, 23 Aug 2022 03:13:43 PM
Chief Minister did an aerial tour of the flood affected areas in Vidisha

विदिशा |  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने आज विदिशा जिले में बाढ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।
श्री चौहान ने गंजबासौदा के संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय परिसर में हेलीकॉप्टर से उतर कर राहत शिविरों का निरीक्षण भी किया। इसके अलावा उन्होंने सिरवदा सहित अन्य ग्रामों में बाढ पीड़तिों से चर्चा कर जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

वहीं विदिशा जिले में आज वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर 53 गांव के लोगों को एयरलिफ्ट करके सुरक्षित स्थानों पर भेजेंगे। जिले में लगातार भारी बारिश और बाढè के कारण स्थितियां बहुत खराब है। बेतवा नदी का पानी शहरी क्षेत्रों में प्रवेश कर गया। शहरी क्षेत्र में भी कई स्थानों पर घरों की लगभग एक मंजिल डूब चुकी है।आज सुबह से विदिशा शहर के एक दर्जन से अधिक लोगों को छतों पर से निकाल कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। जिले के सौ के लगभग गांवों में बाढ की स्थिति है।

जिले में बड़ी संख्या में फसलें चौपट हो चुकी हैं। अनेक गांवों के अब भी जलमग्न होने की सूचना है।कंपनी कमांडर होमगार्ड विदिशा, शशिधर पिल्लई ने बताया कि उनकी टीम देर रात करीब दो बजे तक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालती रही। आज सुबह एक बच्चा नौलखी क्षेत्र में फंसा था, उसे सुरक्षित निकाला गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.