मुख्यमंत्री शिवराज ने की दो जिलों की बैठक

Samachar Jagat | Friday, 20 May 2022 10:42:21 AM
Chief Minister Shivraj held a meeting of two districts

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने आज सुबह दो जिलों भिड और सिगरौली के प्रशासन की बैठक में कहा कि जो अधिकारी कर्मचारी गड़बड़ी करे उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए और जो अच्छा काम करे, उन्हें प्रोत्साहन मिले।


आधिकारिक जानकारी के अनुसार भिड जिले की बैठक में कलेक्टर ने भिड के नवाचार के बारे में बताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन में भिड में कम काम होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए पेयजल की स्थिति की जानकारी ली। ज़िला प्रशासन को मुख्यमंत्री ने कई अहम निर्देश दिए। उन्हें गौरव दिवस, पौधारोपण और आंगनवाड़ी एडॉप्शन की दिशा में काम करने को कहा गया।


श्री चौहान ने कहा कि वे भोपाल में हाथ ठेला लेकर बच्चों के लिए खिलौने लेने निकलने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने भिड जिला प्रशासन से कहा कि प्रशासन भी इस बारे में योजना बनाए।

चंबल क्षेत्र में हर्ष फायर की घटनाओं पर चिता जताते हुए श्री चौहान ने कहा कि इस संबंध में जागरुकता फैलाई जाए। उन्होंने भिड कलेक्टर से कहा कि जो नीचे गड़बड़ कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लें। दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।


वहीं सीधी ज़िला प्रशासन से मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन दिया जाए। उन्होंने पेयजल आपूर्ति और राशन वितरण पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भू-अधिकार योजना में लापरवाही नहीं चलेगी। जो आवेदन आये हैं, उन पर तेजी से कार्यवाही हो। उन्होंने अमृत सरोवर की स्थिति के बारे में भी जानकारी मांगी। एक जिला एक उत्पाद के तहत सीधी प्रशासन द्बारा कारपेट का चयन पर भी उन्होंने प्रशासन के प्रयासों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में सीधी की स्थिति चिताजनक है। उन्होंने पूरी रिपोर्ट बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने सीधी प्रशासन से पूछा कि वहां मिनी स्मार्ट सिटी और सीएम राइज स्कूल की क्या स्थिति है। उन्होंने अवैध रेत उत्खनन में कार्रवाई के बारे में भी जानकारी मांगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.