Congress President : कांग्रेस को मिला नया बॉस, खड़गे ने संभाला पदभार

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Oct 2022 03:38:40 PM
Congress President : Congress President Mallikajurn Kharge took charge

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद खड़गे ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर देशभर से आए कांग्रेस के नेता शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। शपथ के बाद अपने पहले संबोधन में खड़गे ने कहा कि मेरे लिए भावुक छण है। एक सामान्य कार्यकर्ता, मजदूर के बेटे को कांग्रेस अध्यक्ष चुन कर सम्मान देने के लिए आप सबका आभार।

साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर सोनिया गांधी ने कहा मैं खड़गे जी को हृदय से बधाई देती हूं। खड़गे को मधुसदन मिस्त्री ने सर्टिफिकेट प्रदान किया।

प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी कांग्रेस मुख्यालय में इस मौके पर मौजूद रही। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर, जगदीश टाइटलर, अशोक गहलोत और सीडब्ल्यूसी के सभी सदस्य मौजूद हैं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.