Congress : खेल विश्वविद्यालय कहां गया, बताएं केजरीवाल

Samachar Jagat | Thursday, 09 Jun 2022 01:41:34 PM
Congress : Where did the sports university go, tell Kejriwal

नयी दिल्ली |  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल पर झूठ बोलकर कर गुमराह करने का आरोप लगाया है और सवाल किया है कि तीन साल पहले मुंडका खेल विश्वविद्यालय खोलने का जो वादा किया था उसका क्या हुआ। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेश कुमार ने यहां कहा कि झूठ बोलने में महारत हासिल श्री केजरीवाल को समझ लेना चाहिए कि काठ की हांडी बार'बार नहीं चढèती है। दिल्ली की जनता अब उनके असली चेहरे को पहचान गई है। श्री केजरीवाल ने अक्टूबर 2019 में मुंडका में एक खेल विश्वविद्यालय बनाने का वादा किया था लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ।

डॉ कुमार ने यह बात मंगलवार को श्री केजरीवाल के उस बयान के संदर्भ में कही जिसमें उन्होंने दिल्ली में खेलों को बढ़ावा देने की बात करते हुते कहा था कि उन्होंने इसके लिए यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन और दिल्ली स्पोट् यूनिवर्सिटी के बीच एक करार किया है। उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों विश्वविद्यालयों के बीच हुए समझौते से देश में विश्व स्तरीय खिलाड़ी तैयार करने में मदद मिलेगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.