- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर से धमाके से दहल गई। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-एक के पास चलती कार में सोमवार शाम हुए धमाके में 2 महिलाएं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। ये धमाका शाम 6.52 बजे जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके कारण 24 घायल भी हुए हैं।
मरने वालों में से अभी तक दो लोगों के शवों की पहचान ही हो सकी है। धमाके से आसपास खड़ी 6 कारें सहित कई वाहन जल गए। वहीं कुछ के शरीर के टुकड़ों में दूर-दूर तक बिखर गए। ब्लास्ट कार के पिछले हिस्से में हुआ। पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के गुरुग्राम में सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड इस कार में तीन लोग थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सलमान को हिरासत में ले लिया, जिसने कार पुलवामा के तारिक को बेची थी।
सुरक्षा एजेंसियों की ओर से आत्मघाती हमले के एंगल से भी जांच की जांच रही है। मौके से आरडीएक्स के सबूत नहीं मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली, मुंबई समेत सभी बड़े शहरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आशंका जताई जा रही है कि फिदायीन हमला हो सकता है। जांच संदिग्ध आतंकी हमले के रूप में भी की जा रही है। कार के तार जम्मू और कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले तारिक से जुड़े होने की बात सामने आई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
आखिरी बार 7 सितंबर 2011 को हुआ था बड़ा धमाका
खुफिया जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा डॉक्टर उमर मोहम्मद धमाके के समय कार में था। हालांकि, इस जानकारी की पुष्टि नहीं हो सकी है। आपको बता दें कि दिल्ली में आखिरी बार बड़ा धमाका 7 सितंबर 2011 को हुआ था। इसमें 11 लोगों की जान गई थी।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें