Delhi JNU Hindu Sena : हिदू सेना ने जेएनयू के मुख्यद्बार के निकट पोस्टर लगाए

Samachar Jagat | Friday, 15 Apr 2022 12:24:20 PM
Delhi JNU Hindu Sena : Hindu Sena put up posters near JNU main gate

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक छात्रावास में राम नवमी के दौरान कथित रूप से मांसाहारी भोजन परोसे जाने को लेकर हुई हिसा के करीब एक सप्ताह बाद हिदू सेना ने विश्वविद्यालय के मुख्यद्बार के निकट और आस-पास के इलाके में पोस्टर और भगवा झंडा लगाए।

उसने चेतावनी भी दी कि यदि ''भगवा का अपमान’’ किया गया, तो ''कड़े कदम’’ उठाए जाएंगे।हिदू सेना प्रमुख विष्णु गुप्ता ने बताया कि दक्षिणपंथी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत सिह यादव ने ''भगवा जेएनयू’’ के पोस्टर लगाए। व्हाट्सऐप पर प्रसारित कथित वीडियो में गुप्ता यह कहते सुनाई दे रहे हैं, ''जेएनयू परिसर में भगवा का नियमित रूप से अपमान किया जा रहा है। हम ऐसा करने वालों को चेतावनी देते हैं। आप सुधर जाइए। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ''हम आपकी विचारधारा और हर धर्म का सम्मान करते हैं। भगवा का अपमान सहन नहीं किया जाएगा और हम कड़े कदम उठा सकते हैं।’’ विश्वविद्यालय परिसर में कावेरी छात्रावास के भोजनालय में कथित रूप से मांसाहारी भोजन परोसने को लेकर रविवार को छात्रों के दो समूहों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस का कहना है कि हिसा में छह छात्र घायल हो गए थे।  बहरहाल, दोनों समूहों ने दावा किया कि दोनों पक्षों के 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के आरोप लगाया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने छात्रों को छात्रावास के भोजनालय में मांसाहारी भोजन करने से रोका और ''हिसक माहौल पैदा’’ किया, लेकिन एबीवीपी ने इन आरोपों को खारिज किया और आरोप लगाया कि ''वामपंथियों’’’ ने राम नवमी पर छात्रावास में आयोजित एक पूजा कार्यक्रम को बाधित किया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.