इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कोरोना संक्रमण जहां एक ओर लगातार कमजोर पड़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मौसमी बुखार डेंगू के मामले दिल्ली में लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में कोरोना थमा है और डेंगू लगातार बढ़ रहा है। डेंगू का प्रकोप सबसे ज्यादा बच्चों पर दिखाई दे रहा है। दिल्ली में कई छोटे बच्चे डेंगू का शिकार हो गए हैं। दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में ही पिछले 10 दिनों में 47 डेंगू के मामले सामने आये हैं। इन मामलों में एक की मौत भी हुई है।
राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
स्वामी दयानंद अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने बताया, "पिछले 10 दिनों में हमारे अस्पताल में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, 47 मामलों की पुष्टि हुई है और 1 मौत हुई है। इस बार डेंगू के ज़्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं।" pic.twitter.com/lI88g9S0G0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2021
एएनआई न्यूज एजेंसी के अऩुसार, कोरोना के साथ-साथ देश के कई राज्यों में डेंगू बुखार का कहर देखा जा रहा है। यूपी, एमपी, राजस्थान, झारखंड, बिहार सहित कई राज्यों में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दिल्ली में तो हर अस्पताल में डेंगू के रोगी भर्ती बताए जा रहे हैं।
स्वामी दयानंद अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि पिछले 10 दिनों में हमारे अस्पताल में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, 47 मामलों की पुष्टि हुई है और 1 मौत हुई है। इस बार डेंगू के ज़्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं।