- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्य सचिव पद से आईएएस सुधांश पंत की विदाई हो गई है। उनका अचानक केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव के रूप में ट्रांसफर कर दिया गया है। अब प्रदेश का मुख्य सचिव पद खाली हो गया है। इसके साथ ही कयासों का दौर शुरू हो गया है कि इस पद की जिम्मेदारी किसे मिलेगी।
इस संबंध में अब प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में चर्चाएं तेज है। फिलहाल प्रदेश मुख्य सचिव पद के लिए वरिष्ठता और प्रशासनिक अनुभव बेहद मायने रखते है ऐसे में तीन प्रमुख आईएएस अधिकारियों के नामों की चर्चा भी तेज हो गई है। खबरों के अनुसार, प्रदेश के अगले मुख्य सचिव के लिए एसीएस अभय कुमार, एसीएस अखिल अरोरा और एसीएस शिखर अग्रवाल के नाम चर्चा में बने हुए हैं। वहीं इस पद की दौड़ में आईएएस शुभ्रा सिंह, सुबोध अग्रवाल, एसीएस अपर्णा अरोडा के नाम भी बताए जा रहे हैं।
गौरलतब है कि 1 जनवरी, 2024 को आईएएस सुधांश पंत को राजस्थान के मुख्य सचिव का पद की जिम्मेदारी दी गई थी। अब वह नई दिल्ली में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें