झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का दिल्ली में निधन

Hanuman | Monday, 04 Aug 2025 10:02:40 AM
Former Jharkhand Chief Minister Shibu Soren dies in Delhi

इंटरनेट डेस्क। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। वह तीन बार (2005, 2008, 2009) झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष को गंभीर हालत में सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

वह  किडनी से जुड़ी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। पूर्व सीएम शिबू पिछले 38 सालों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख नेता रहे हैं। उनका जन्म 11 जनवरी, 1944 को बिहार अब झारखंड के हजारीबाग में हुआ था। साल 1977 में पहली बार चुनाव लडऩे पर उन्हें हार मिली थी।

हालांकि, 1980 से लगातार कई बार सांसद बन चुके हैं। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने बिहार से अलग राज्य झारखंड बनाने के आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 
 

PC: thehindu 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.