Petrol-Diesel Price: देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

Hanuman | Monday, 04 Aug 2025 09:25:14 AM
Petrol-Diesel Price: These are the prices of both fuels in major cities of the country today

इंटरनेट डेस्क। सावन माह के अन्तिम दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। आज भी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज जयपुर में एक लीटर पेट्रोल के लिए 104.72 रुपए ही तय किए हैं।

वहीं गुलाबी नगर में एक लीटर डीजल के लिए आज भी 90.21 रुपए खर्च करने होंगे। देश के अन्य शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगभग स्थिर ही हैं। इसी कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।  

दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 प्रति लीटर और डीजल ₹87.62 
मुंबई: पेट्रोल ₹104.21 और डीजल ₹92.15 
कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 और डीजल ₹90.76 
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 और डीजल ₹92.34
बेंगलुरु:  पेट्रोल ₹102.92 और डीजल ₹89.02 
पुणे:  पेट्रोल ₹104.04 और डीजल ₹90.57 

देश में लम्बे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में  बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था।

PC: hindi.news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.