Gehlot ने पीएम मोदी पर किया पलटवार, कहा- कांग्रेस के बारे में टिप्पणी करने से पहले अपना घर…

Hanuman | Monday, 17 Nov 2025 01:30:57 PM
Gehlot hits back at PM Modi, says,

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कांग्रेस पार्टी को लेकर दिए बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस पार्टी में टूट का सपना देख रहे हैं एवं इस संबंध में जो टिप्पणियां कर रहे हैं वे एकदम बकवास हैं। मोदी को कांग्रेस के बारे में टिप्पणी करने से पहले अपना घर संभालना चाहिए।

आज लगभग दो साल बीतने के बाद भी भाजपा में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनाया जा सका है क्योंकि भाजपा और आरएसएस के बीच फूट पड़ी हुई है। कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी तरह एकजुट है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ और युवा सभी एनडीए सरकार द्वारा देश के सामने पैदा की गईं चुनौतियों से पार पाने में सक्षम हैं।

अशोक गहलोत ने कहा मोदी को कांग्रेस के बारे में यह बोलने का कोई हक नहीं है। मोदी को राइट ही नहीं है कि वह कांग्रेस की टूट के बारे में बात करें कि वहां दो टुकड़े हो जाएंगे या जो भी बोले वो, वो मैं उचित नहीं मानता।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.