- SHARE
-
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की अंता में हार पर उनकी टिप्पणी को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में अशोक गहलोत ने कहा कि देखिए हरियाणा के चीफ मिनिस्टर ने ये बातें बोली थी कि सब कुछ ठीक हो गया, सब जम गया हमारा मामला। अमित शाह जी यही भाषा बोलते हैं, ये आप जिनका नाम ले रहे हो, अग्रवाल साहब का वो भी ये भाषा बोल रहे हैं, ये इनका अहम, घमंड बोल रहा है।
अशोक गहलोत एक्स के माध्यम से कहा कि ये लोग जो हैं इनको मालूम है चुनाव हम जीत सकते हैं, फाउल खेल करके। इतना धन इकट्ठा कर लिया इन लोगों ने, आठ सौ ऑफिस इनके बन गए हैं देश के अंदर। तीन सौ ऑफिस बन गए आरएसएस के। फाइव स्टार होटल की तरह ऑफिस बनते हैं इनके, आप जाकर देखिए दिल्ली में वगैरह में। पैसा कहां से आ गया? लूट लिया इन लोगों ने।
कितना भयंकर करंप्शन हो रहा है देश के अंदर, कोई सोच नहीं सकता
अशोक गहलोत ने आगे कहा कि कितना भयंकर करंप्शन हो रहा है देश के अंदर, कोई सोच नहीं सकता और ये चाल-चरित्र चाल उनका पूरा एक्सपोज हो गया देश के अंदर। इनके बारे में क्या बात करें? इलेक्टोरल बॉन्ड क्या थे? नोटिस जा रहा है सीबीआई का, इनकम टैक्स का, ईडी का, पचास करोड़ आ गए, सौ करोड़ आ गए, इलेक्ट्रल बॉन्ड भेजा उनके पास में और इनकम टैक्स का नोटिस या सीबीआई का या ईडी का नोटिस, वो ड्रॉप हो गया। एक खुला नंगा खेल खेल रहे हैं देश के अंदर।
राहुल गांधी अकेला क्या करेगा?
गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी अकेला क्या करेगा? वो तो बोल सकता है नेता प्रतिपक्ष है तो, लेकिन पब्लिक को भी आगे आना पड़ेगा, सड़कों पर आना पड़ेगा, क्योंकि हम लोग नॉन वायलेंस वाले लोग हैं। ये लोग तो वॉयलेंस में विश्वास करते हैं, इनका विश्वास हिंसा में है, हमारा विश्वास अहिंसा में है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें