Gehlot का बड़ा बयान, कहा- मुख्यमंत्री दबाव में काम कर रहे हैं, हर काम के लिए पूछना…

Hanuman | Tuesday, 31 Mar 2026 08:31:43 AM
Gehlot's Major Statement: Says Chief Minister is Working Under Pressure, Having to Seek Permission for Every Task...

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब सीएम भजनलाल पर ही दवाब में काम करने का आरोप लगा दिया है। गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री दबाव में काम कर रहे हैं। मंत्रीमंडल इनका बना हुआ है पता नहीं कितने मंत्री इनको ईमानदारी से साथ देते हैं, आई डोंट नो, मुझे पता नहीं। वो कब तक आप भारत सरकार के सरकार जो वहां की है उनकी आप सलाह लेने का काम करते जाओगे। ये तो गलत बात है ना। ऐसा माहौल बन गया है  हर काम के लिए पूछना पड़ता है दिल्ली से। ये पब्लिक में धारणा बनना भी गलत है, ये भी मैं मुख्यमंत्री जी को कन्वे करना चाहूँगा कि ये धारणा मत रखो।

गहलोत ने आगे कहा कि बार-बार पीएम से मिलते हो।आप मिलो पर आप जैसे जोधपुर गए परसों ही। जोधपुर में बड़े प्रोजेक्ट हैं, वो मुख्यमंत्री के लायक ही हैं वो मान लो। वो तो उद्घाटन कर सकते थे ये। लाइब्रेरी बड़ी है सुमेर पब्लिक लाइब्रेरी। स्पोर्ट्स की इंस्टीट्यूट बन गई वहां पर, फिनटेक यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट बन रही है वहां पर ₹600 करोड़ से।  बिल्डिंग बन गई हैं। अब ये काम क्यों नहीं आगे बढ़ा रहे, वो तो मुख्यमंत्री खुद ही उद्घाटन कर सकते हैं और हम तो स्वागत करेंगे मुख्यमंत्री जी का।  इतने ये क्या कहना चाहिए तानाशाह प्रवृत्ति के लोग हैं, इनकी सोच वही है।

हम सरकार में आते हैं तो बीजेपी के एमएलए, एमपी को बुलाते हैं: गहलोत
गहलोत ने कहा कि हम सरकार में आते हैं तो बीजेपी के एमएलए, एमपी को बुलाते हैं। पत्थर पर नाम लिखवाते हैं, इनवाइट करते हैं। वसुंधरा हो या भजनलाल हो। मैं खुद मुख्यमंत्री रहा हूँ। जोधपुर मेरी कॉन्स्टिट्यूएंसी में कोई काम किए होंगे, इन्होंने, मुझे आज तक बुलाया ही नहीं गया होगा। आप बताइए, इतना बड़ा अंतर सोच है कांग्रेस में और बीजेपी-आरएसएस के अंदर। कोई जवाब दे सकते हैं ये लोग हमें? बुलाते ही नहीं है, कमाल है भाई। अभी भी हो रहा है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.