Gorakhpur : अखिलेश यादव ने गोरखपुर में चुनावी जनसभा को किया संबोधित, बोले - बीजेपी को 2024 की चिंता नहीं करना चाहिये, 2022 में जनता के सवालों का जवाब देना चाहिये, महंगाई क्यों बढ़ी? पेट्रोल-डीज़ल के दाम क्यों बढ़े?

Samachar Jagat | Saturday, 13 Nov 2021 04:13:13 PM
Gorakhpur :  Samajwadi Party chief and former CM of the state Akhilesh Yadav addressed the election rally in Gorakhpur, said – BJP should not worry about 2024, answer the questions of the public in 2022, why inflation increased? Why did the price of petrol and diesel increase?

इंटरनेट डेस्क। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज शुक्रवार को यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के तहत चुनावी रैली करने गोरखपुर पहुंचे। यहां उनकी रैली में बड़ी संख्या में उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को 2024 की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्हें 2022 में जनता के सवाल का जवाब देना चाहिए। महंगाई क्यों बढ़ी? पेट्रोल-डीज़ल के दाम क्यों बढ़े? किसानों की आय अब तक क्यों नहीं बढ़ी? युवाओं को रोज़गार क्यों नहीं मिले?:

एएनआई न्यूज एजेंसी के अऩुसार, समाजवादी पार्टी के मुखिया और प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गोरखपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बढ़ने और कटने वाले वोटरों के नाम की सूची चुनाव आयोग ने जारी नहीं की है। जबकि चुनाव आयोग को सूची जारी करनी चाहिए ताकि हम जान सकें कि कौन से वोट बढ़े हैं और कौन से वोट कटे हैं। 

जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने का है। जो लोग इतने दिनों से किसानों की आवाज़ को नहीं सुन सके, आने वाले समय में कोई भी आंदोलन करेगा तो वो उसे कुचलने का काम करेंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.