- SHARE
-
जयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने केन्द्र सरकार से भरतपुर, धौलपुर व डीग जिले के जाटों को ओबीसी का आरक्षण देने की मांग की है। आरएलपी की ओर से इस मांग को लेकर आगामी दिनों में भरतपुर में विशाल रैली की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध एक्स के माध्यम से बताया कि भरतपुर,धौलपुर व डीग जिले के जाट समाज को केंद्र में ओबीसी का आरक्षण दिलवाने की मांग को लेकर बनी "जाट आरक्षण संघर्ष समिति" के संयोजक नेमसिंह फौजदार के साथ गोविंद सिंह, सुभाष मदेरणा, कैप्टन जयसिंह व आरएलपी नेता योगेश चाहर सहित कई साथियों ने जयपुर आवास पर मुलाकात की।
विशाल हुंकार रैली करने का निमंत्रण मिला
बेनीवाल ने बताया कि उक्त तीनों जिलों के जाट समाज को केंद्र में ओबीसी का आरक्षण दिलवाने की मांग को लेकर विशाल हुंकार रैली करने का निमंत्रण दिया।
जाटों को ओबीसी का आरक्षण दिलवाने की मांग पुरजोर रूप से उठाई थी
आरएलपी सांसद बेनीवाल ने इस संबंध में कहा कि मैंने विधानसभा से लेकर लोक सभा तक केंद्र में भरतपुर ,धौलपुर व डीग जिले के जाटों को ओबीसी का आरक्षण दिलवाने की मांग पुरजोर रूप से उठाई थी, मैं केंद्र सरकार को आगाह करना चाहता हूं कि जल्द से जल्द इन जिलों के जाट समाज के बंधुओं को केंद्र में ओबीसी का आरक्षण प्रदान करें। सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि इस मांग को लेकर आगामी दिनों में भरतपुर में प्रस्तावित विशाल रैली की तिथि तय की जाएगी।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें