- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। 2020 की शुरुआत कोरोना वायरस के साथ हुई थी जिसने दुनियाभर में लाखों लोगों को अपना शिकार बनाया। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी झेल रहे देश में एक नए वायरस ने परिदों की दुनिया पर हमला किया है। बर्ड फ्लू यानि एवियन इन्फ्लुएंजा (एच5एन1) कई राज्यों में भयावह रूप ले चुका है। राजस्थान में जहां इस वायरस की चपेट में करीब 24 जिले आ चुके हैं वहीं मध्यप्रदेश में भी हालत बेहद खराब हैं।
बुधवार यानी मध्यप्रदेश के झाबुआ के एक पोल्ट्री फॉर्म से भेजे गए नमूनों में बर्ड फ्लू के लिए पॉजिटिव पाया गया। वहीं बड़ी संख्या में पक्षी मृत पाए गए। राज्य के पशुपालन विभाग से जुड़े एक एक अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कई पक्षी खेत में मर रहे थे और कारण अज्ञात था। नमूने 4 दिन पहले भोपाल भेजे गए थे, जो बर्ड फ्लू से पॉजिटिव पाए गए हैं।
गौरतलब है कि बर्ड फ्लू देशभर के कई राज्यों में दस्तक दे रहा है। पोल्ट्री फॉर्म को बंद कर दिया गया है। वहीं लोग पार्कों में जाने से भी लगातार कतरा रहे हैं।