Rajasthan: क्या बढ़ने वाली है पूर्व सीएम अशोक गहलोत की मुश्किलें? लोकेश शर्मा ने किए ये चौंकाने वाले खुलासे

Samachar Jagat | Thursday, 25 Apr 2024 08:48:52 AM
Rajasthan: Are former CM Ashok Gehlot's troubles going to increase? Lokesh Sharma made these shocking revelations

जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होने से ठीक दो दिन पहले प्रदेश की राजनीति का पारा गर्म हुआ। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने बुधवार को पीसी के माध्यम से बड़ा खुलासा कर सुर्खियां हासिल की। उन्होंने पूर्व सीएम अशोक गहलोत को लेकर ये खुलासा किया है।

लोकेश शर्मा ने राजधानी जयपुर में पीसी में कहा कि साल 2020 में जब अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल छाए थे, तब एक ऑडियो टेप वायरल हुआ था। जिसके आधार पर भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस विधायकों के खरीद-फरोख्त की बात कही गई थी। 

अशोक गहलोत ने दी थी ऑडियो टेप
लोकेश शर्मा ने इस संबंध में पीसी में बनाया कि ये ऑडियो टेप अशोक गहलोत ने ही मुझे दी थी। इस प्रकार की रिकार्डिंग उन्हें सोशल मीडिया से नहीं मिली। उन्होंने आगे खुलासा किया कि अशोक गहलोत के कहने पर ही मैंने वो टेप मीडिया को दिए थे। इस दौरान उन्होंने उनकी और अशोक गहलोत के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी सुनाया। 

गहलोत ने मेरे ऑफिस पर एसओजी की रेड करवाई
लोकेश शर्मा ने ये भी दावा कर दिया कि अशोक गहलोत ने ही जिस मोबाइल से ऑडियो भेजे गए थे उस मोबाइल को भी नष्ट करने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि अशोक गहलोत को शक था कि मैंने मोबाइल को नष्ट नहीं किया है, इसी कारण उन्होंने मेरे ऑफिस पर एसओजी की रेड करवाई।

गहलोत ने गजेंद्र सिंह शेखावत को बदनाम किया
उन्होंने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि ये भी बोल किया कि अशोक गहलोत ने गजेंद्र सिंह शेखावत को बदनाम किया। गौरतलब है कि राजस्थान में दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होगा। कल प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान होगा।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.