Jaipur: अनियंत्रित डंपर ने 10 गाड़ियों को मारी टक्कर, सात की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

Hanuman | Monday, 03 Nov 2025 02:23:39 PM
Jaipur: Uncontrolled dumper hits 10 vehicles, seven killed, death toll may rise

जयपुर। फलोदी में रविवार को हुए सड़क हादसे के बाद राजस्थान में आज एक और बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। आज राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में सात लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है।  कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

खबरों के अनुसार, आज हरमाडा स्थित लोहामंडी रोड पर अनियंत्रित डंपर ने 10 गाड़ियों को टक्कर मारी। इससे अब तक लोगों की मौत  होने की जानकारी सामने आई है।  इस सड़क हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। सड़क दुघर्टना में घायल लोगों को अस्पताल भिजवाया गया है।

घायलों में कई लोगों की गंभीर स्थिति बताई जा रही है। इससे मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। यहां पर बचाव कार्य जारी है और एंबुलेंस व क्रेन मौके पर मौजूद हैं।  ट्रैफिक जाम हो गया है। इसी कारण इसे  मुख्य सड़कों से डायवर्ट किया गया है।

पुलिस ने सड़क हादसे को लेकर बताया कि घटना दोपहर लगभग 1 बजे के आसपास हुई। डंपर रोड नंबर 14 हाईवे पर चढ़ने की तरफ जा रहा था। इसी दौरान ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसके बाद बेकाबू डंपर लोहामंडी इलाके से गुजरते हुए सामने चल रही कारों, ऑटो और दोपहिया सहित लगभग 10 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। 

PC: khaskhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.