दिसंबर 2023 तक पूरे देश में शुरू हो जाएगी जियो की 5जी सेवा : Ambani

Samachar Jagat | Saturday, 01 Oct 2022 12:45:07 PM
Jio's 5G service will be rolled out across the country by December 2023: Ambani

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो अगले साल दिसंबर तक पूरे देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत कर देगी। जियो इस महीने के अंत तक 5जी सेवाएं शुरू करने की तैयारी करने की कवायद में जुटी है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस -2022 के कार्यक्रम में अंबानी ने कहा कि जियो 5जी की वहनीय सेवाएं शुरू करेगी और दिसंबर 2023 तक देश के हर कोने में ये सेवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।

भारती एयरटेल शनिवार से चार महानगरों समेत आठ शहरों में 5जी दूरसंचार सेवाएं शुरू करने जा रही है और कंपनी की मार्च 2024 तक पूरे देश में ये सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने यह जानकारी दी। मित्तल ने आईएमसी-2022 में कहा कि देश का सबसे पुराना निजी दूरसंचार ऑपरेटर आठ प्रमुख शहरों में 5जी मोबाइल सेवाएं शुरू कर रहा है और मार्च 2023 तक देश के ज्यातादर हिस्सों तथा मार्च 2024 तक पूरे देश में ये सेवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.