Karnataka के मंत्री उमेश कट्टी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Sep 2022 09:45:38 AM
 Karnataka minister Umesh Katti dies of heart attack

 बेंगलुरु : कर्नाटक के मंत्री उमेश कट्टी का मंगलवार रात यहां एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 साल के थे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री और वन मंत्री कट्टी के परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं। सूत्रों के मुताबिक, कट्टी यहां डॉलर्स कॉलोनी स्थित अपने आवास के स्नानगृह में गिर गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार, जब कट्टी को अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी नब्ज रूक गई थी। उन्होंने कट्टी के निधन को भारतीय जनता पार्टी और बेलगावी जिले के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.