Kashmir Accident : कश्मीर में गहरी खाई में एक वाहन के गिरने से कई लोगों की मौत की आशंका

Samachar Jagat | Thursday, 26 May 2022 09:15:38 AM
Kashmir Accident  : Many feared dead after a vehicle fell into a deep gorge in Kashmir

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के जोजीला पास में एक टैक्सी के गहरी खाई में गिर जाने से कई लोगों की मौत होने की आशंका है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात एक टैक्सी श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसल कर गहरी खाई में गिर गई। जोजीला पास करीब 3,400 मीटर की ऊंचाई पर है।

यह टैक्सी करगिल से श्रीनगर जा रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस, सेना के जवान और स्थानीय नागरिक हादसे का शिकार हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.