Lok Sabha: 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, इस कारण स्पीकर ने लिया है एक्शन

Hanuman | Tuesday, 03 Feb 2026 04:06:04 PM
Lok Sabha: 8 MPs suspended for the entire budget session; the Speaker has taken this action for this reason

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण को लेकर जबरदस्त हंगामा आज भी जारी रहा। खबरों के अनुसार, राहुल गांधी को पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की अप्रकाशित किताब के उद्धरण को लेकर बोलने से स्पीकर द्वारा रोके जाने के बाद हंगामा शुरू हुआ।

इसके बाद  लोकसभा में सांसदों ने आसन की ओर पेपर के टुकड़े उछाल दिए। स्पीकर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बोलने से रोक कर दूसरे सांसदों को बोलने का मौक दे दिया। इसी बीच कुछ सांसदों ने स्पीकर की चेयर की ओर फटे हुए कागज के टुकड़े उछाल दिए। इस पर स्पीकर ने 8 सांसदों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया।

खबरों के अनुसार, स्पीकर ने जिन सांसदों को निलंबित किया उनमें चमाला किरण रेड्डी, वेकंटरमन, गुरजीत औजला, मणिकम टैगोर, राजा वडिंग, हिबी ईडन, प्रशांत पडोले, डीन कुरियाकोस शामिल हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सदन की कार्यवाही को बाधित करने का आरोप लगाया है।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.