Lok Sabha Elections: प्रियंका गांधी ने अब रायबरेली में इंडिया गठबंधन को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

Hanuman | Friday, 10 May 2024 08:32:03 AM
Lok Sabha Elections: Priyanka Gandhi now said this big thing about India alliance in Rae Bareli

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों भाई राहुल गांधी के समर्थन में जमकर रायबरेली में चुनावी प्रचार कर रही हैं। राहुल गांधी इस बार अमेठी के स्थान पर रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर पहले सोनिया गांधी चुनाव लड़ती थी, लेकिन वह अब राजस्थान से राज्य सभा सांसद बन चुकी है। उन्होंने लोकसभा चुनाव लडऩे से इंकार कर दिया था। प्रियंका गांधी ने गुरुवार को रायबरेली की सदर विधानसभा में लोधियारी, सकरा, अमावां, सिधौना और हरदासपुर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। 

इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रहा है
उन्होंने ट्वीट किया कि हर गांव, हर क्षेत्र, हर ब्लॉक, हर मौजा और हर विधानसभा की जनता में राहुल गांधी को लेकर जबरदस्त जोश और उत्साह है। इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रहा है।  उन्होंन ट्वीट किया कि रायबरेली ने फैसला कर लिया है कि बहनों को सालाना 1 लाख रुपए के लिए, युवाओं को 30 लाख नौकरियों के लिए, एजुकेशन लोन, पेपरलीक से मुक्ति के लिए, कृषि कर्ज और जीएसटी से मुक्ति के लिए, लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए रायबरेली का एक-एक वोट कांग्रेस के लिए। 

अमेठी को लेकर बोल दी ये बड़ी बात
वहीं प्रियंका गांधी ने गुरुवार को अमेठी में संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेठी से हमारा अत्यंत प्रगाढ़ पारिवारिक रिश्ता है जो सेवा, समर्पण, संघर्ष और शहादत की डोर से बंधा हुआ है। यह मेरे पिताजी की कर्मभूमि रही है, इसलिए मेरे लिए यह भूमि पवित्र एवं पूजनीय है। यह रिश्ता कभी नहीं टूटेगा।

PC:  twitter
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.