पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर Rahul Gandhi ने फिर से साधा निशाना, कहा- महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला

Hanuman | Monday, 25 May 2026 12:45:11 PM
Rahul Gandhi once again targets PM Modi over rising petrol and diesel prices

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा कर आमजन को झटका दिया है। इस महीने में आज चौथी बार दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा किया गया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ है।

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से इजाफा होने पर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स के माध्यम से कहा कि महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला।

पेट्रोल-डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं - ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे। मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था। पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल ₹8 महंगा कर दिया। और, ये बढ़त होती ही जाएगी। महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है - चुनाव में वादे, और बाकी समय जनता की जेब पर वार।

PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.