- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर होटल-रेस्टोरेंट में भीषण लगने से बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। खबरों के अनुसार, इस हादसे में अभी तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख प्रकट किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएमएनआरएफ की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं घायलों को पचास हजार रुपए दिए जाएंगे। बताया जा रहा है मरने वाले में ज्यादा विदेश नागरिक है। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंच राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।
बड़ी संख्या में लोगों को इमारत से बाहर निकाल लिया गया है। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस, फायर विभाग और अन्य एजेंसियां की ओर से मामले की मामले की जांच की जा रही है।
रेस्टोरेंट में 60 से ज्यादा लोग थे मौजूद
खबरों के अनुसार, रेस्टोरेंट में 60 से ज्यादा लोग मौजूद थे। रेस्टोरेंट के ऊपर गेस्ट हाउस भी था, उसमें विदेशी नागरिक थे। हादसे के समय रेस्टोरेंट में समय नाश्ता चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि लोगों की मौत का यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। मौके पर बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड को सुबह 8.50 बजे आग लगने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थी।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें