Iran ने किया अमेरिका के हेडक्वार्टर और मिलिट्री एयरबेस पर हमला, US ने भी कम्युनिकेशन्स टावर को बनाया निशाना

Hanuman | Wednesday, 03 Jun 2026 08:59:09 AM
Iran attacks US headquarters and military airbase, US targets communications tower in retaliation

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। दोनों ही देशों की ओर से एक-दूसरे पर हमले शुरू हो चुके हैं। ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के हेडक्वार्टर, मिलिट्री एयरबेस और हेलीकॉप्टरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए है। इसका दावा ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ( आईआरजीसी) ने  किया है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड  ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि ईरान ने क्षेत्रीय देशों की तरफ कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हालांकि, सभी हमले फेल हो गए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड  ने बताया कि कुवैत पर दागी गई दो मिसाइलें या तो टारगेट से चूक गईं या रास्ते में ही नष्ट कर दी गईं।  वहीं बहरीन पर दागी गई तीन मिसाइलों को अमेरिकी और बहरीन एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक दिया।

वहीं अमेरिका की ओर से भी होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के केश्म आईलैंड स्थित एक कम्युनिकेशन्स टावर पर हमला किया गया है। अमेरिकी सेना ने इसे आत्मरक्षा में किया हमला करार दिया है।

अमेरिकी सेना ने होर्मुज के पास एक ऑयल टैंकर पर किया हमला
अमेरिकी सेना ने होर्मुज के पास एक ऑयल टैंकर को भी निशाना बनाया गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसका एक ड्रोन वीडियो भी जारी किया। बोत्सवाना के झंडे वाले इस ऑयल टैंकर से आग की लपटें निकलती नजर आ रही है। यूएस हमले का शिकार हुआ ये टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से ईरान के खार्ग आइलैंड की तरफ जा रहा था।

कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी
अमेरिका और ईरान के बीच फिर से तनाव बढ़ना दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। इसके कारण आज सुबह कच्चे तेल की कीमतों में 1% से ज्यादा तेजी देखने को मिली है।

PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.