FIFA World Cup 2026: टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे 48 देशों के रिकॉर्ड 1248 खिलाड़ी

Hanuman | Wednesday, 03 Jun 2026 01:20:25 PM
FIFA World Cup 2026: A Record 1,248 Players from 48 Countries to Participate in the Tournament

इंटरनेट डेस्क।  फुटबॉल का महाकुंभ फीफा विश्व कप 2026 11 जून से शुरू होने जा रहा हैं। प्रशंसकों को इस टूर्नामेंट के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले फीफा विश्व कप 2026 के लिए सभी 48 देशों ने अपनी अंतिम टीमों का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 1248 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इनमें से 357 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहले भी किसी न किसी विश्व कप टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, 891 खिलाड़ी पहली बार  टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। इस विश्व कप में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे।  टूर्नामेंट में 71 देशों के 449 अलग-अलग क्लबों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

स्काटलैंड के क्रेग गार्डन सबसे उम्रदराज तो मेक्सिको के गिल्बर्टा मोरा सबसे युवा  खिलाड़ी के रूप में टूर्नामेंट में शामिल होंगे। क्रेग गार्डन 43 वर्ष और 162 दिन की उम्र के साथ टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। वहीं मेक्सिको के गिल्बर्टा मोरा  की उम्र केवल 17 वर्ष और 240 दिन की उम्र में टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। वह सबसे युवा खिलाड़ी होंगे।

PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.