Modi government ने अब राजस्थान को दे दी है ये बड़ी सौगात, नितिन गडकरी ने दी ये जानकारी 

Hanuman | Wednesday, 11 Jun 2025 09:32:41 AM
Modi government has now given this big gift to Rajasthan, Nitin Gadkari gave this information

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने एक बार फिर से राजस्थान को बड़ी सौगात दी है। मोदी सरकार ने जोधपुर शहर में 7.633 किमी लंबे 4-लेन एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए 1243.19 करोड़ रुपए की स्वीकृति देकर ये बड़ी सौगात दी है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। 

उन्होंने एक्स के माध्मय से बताया कि राजस्थान के जोधपुर शहर में 7.633 किमी लंबे 4-लेन एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए 1243.19 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। 

नितिन गडकरी ने इस संबंध में कहा कि जोधपुर शहर राष्ट्रीय राजमार्ग-62, राष्ट्रीय राजमार्ग-25 और राष्ट्रीय राजमार्ग-125 से युक्त राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है, जो मुख्य रूप से जोधपुर शहर के केंद्र से होकर गुजरते हैं। इस कॉरिडोर के रणनीतिक महत्व को देखते हुए, प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर सहित जोधपुर रिंग रोड को जोडऩे वाले मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग-62 और राष्ट्रीय राजमार्ग-125 शहर से होकर गुजरने वाली मुख्य धमनी लिंक होगी। 

एलिवेटेड कॉरिडोर महामंदिर जंक्शन से शुरू होकर जोधपुर शहर में अखलिया चौराहा के पास खत्म होगा
नितिन गडकरी ने इस संबंध में आगे कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर महामंदिर जंक्शन से शुरू होकर जोधपुर शहर में अखलिया चौराहा के पास खत्म होगा। प्रस्तावित कॉरिडोर यात्रियों को 8 प्रमुख और 20 छोटे जंक्शनों से ऊपर जाने में सक्षम बनाएगा और भीड़भाड़ मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करेगा, जिससे यात्रा का समय बचेगा।  प्रस्तावित एलिवेटेड रोड में दोनों तरफ कन्टिन्युअस स्लिप/सर्विस रोड और स्थानीय यातायात की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए 13 प्रवेश/निकास रैंप होंगे।

PC:  aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.