- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास आज दोपहर को हुए विमान हादसे पर दुख प्रकट किया है। यहां पर 242 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का एआई 171 विमान क्रैश हो गया।
सीएम भजनलाल शर्मा ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सभी यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों की कुशलता एवं सुरक्षा हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस संबध में एक्स के माध्यम से कहा कि अहमदाबाद में विमान हादसे का समाचार प्राप्त हुआ। यह खबर बेहद दुखद एवं दिल दहलाने वाली है। मैं ईश्वर से सभी यात्रियों एवं स्टाफ की सलामती की प्रार्थना करता हूं।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा ने कहा कि अहमदाबाद में यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार सुनकर मन व्यथित है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा और कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें