BJP को इस महीने में मिलेगा जेपी नड्डा का विकल्प! राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में हैं ये तीन नेता

Hanuman | Thursday, 12 Jun 2025 12:19:15 PM
BJP will find an alternative to JP Nadda this month! These three leaders are in the race for national president

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंतजार लम्बा होता जा रहा है। मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के विकल्प को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि जुलाई महीने में भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। इससे पहले हालांकि भगवा पार्टी को आधे से ज्यादा राज्यों के चुनाव भी संपन्न कराने हैं। खबरो के अनुसार, जुलाई के मध्य में संसद के मानसून सत्र से पहले भाजपा की नई राष्ट्रीय परिषद की बैठक का आयोजन किया जा सकता है। इस बैठक में भाजपा का  नया अध्यक्ष कार्यभार संभालता है। 

मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफी समय पहले कार्यकाल पूरा होने के बावजूद नया अध्यक्ष पार्टी को कई कारणों से अभी तक नहीं मिल सका है। गत वर्ष अक्टूबर महीने में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों का ऐलान होने के बावजूद पार्टी को नया अध्यक्ष नहीं मिला है। इसके बाद देश में आधे से ज्यादा राज्यों के चुनाव भी पूरे नहीं हो पाए और न ही  राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ हो सकी है। 

प्रमुख रूप से चर्चा में हैं इन नेताओं के नाम
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कई दावेदारों के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल खट्टर के साथ-साथ शिवराज सिंह चौहान का नाम प्रमुख से रूप से चर्चा में हैं। अगाामी समय ही बनाएगा कि भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसे दी मिलेगी। आपको बता दें कि भाजपा कई मौके पर नामों के चुनाव को लेकर चौंका चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ककी ओर से कई राज्यों में अप्रत्याशित तौर पर मुख्यमंत्रियों का चयन किया जा चुका है।  

PC: livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.