नागौर सासंद Hanuman Beniwal ने अब विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर से कर ली है ये मांग

Hanuman | Monday, 24 Nov 2025 04:01:18 PM
Nagaur MP Hanuman Beniwal has now made this demand to External Affairs Minister Dr. Jaishankar.

जयपुर। नागौर सासंद हनुमान बेनीवाल ने विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर से बालोतरा जिले के मेघवालों की ढाणी के एक व्यक्ति की मृत्यु के मामले में संज्ञान लेकर दिवंगत की पार्थिव देह तत्काल भारत लाने हेतु संबंधित दूतावास को निर्देशित करने की मांग की है।

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से आज कहा कि  डॉ. जयशंकर संज्ञान लेवे। मेरे प्रदेश राजस्थान के बालोतरा जिले के मेघवालों की ढाणी (सोहड़ा, तहसील-गिड़ा) निवासी युवक रमेश कुमार मेघवाल पुत्र खम्माराम मेघवाल की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है।

रमेश के परिजनों के अनुसार, वो  11 अक्टूबर 2025 को ही रोजगार के लिए सऊदी अरब गया था तथा 13 नवंबर को परिजनों से रमेश की आखिरी बार बात हुई और 17 नवंबर को रमेश के मृत्यु की सूचना परिजनों को मिली व मृत्यु का कारण भी स्पष्ट नहीं हुआ है। आपसे अनुरोध है कि इस मामले में संज्ञान लेकर दिवंगत की पार्थिव देह तत्काल भारत लाने हेतु संबंधित दूतावास को निर्देशित करें।

PC: bhaskar
पडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.