नागौर सांसद Hanuman Beniwal जल्द ही करने वाले हैं पीयूष गोयल से मुलाकात, ये है कारण

Hanuman | Wednesday, 04 Feb 2026 09:07:36 AM
Nagaur MP Hanuman Beniwal will soon meet with Piyush Goyal, here's the reason

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल नागौर की पान मैथी के साथ राजस्थान के विभिन्न राज्यों के उत्पाद / वस्तुओं को जीआई टैग दिलावने को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से जल्द ही मुलाकात करने वाले हैं। इस बात की जानकारी आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने मंगलवार को इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि नागौर की विश्व विख्यात पान मैथी को जीआई टैग जल्द से जल्द दिलवाने की मांग के सन्दर्भ में मेरा प्रश्न आज लोक सभा में सूचीबद्ध था, जिसका जवाब वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने दिया। नागौरी पान मैथी को जीआई टैग दिलवाने का आवेदन चेन्नई स्थित जीआई रजिस्ट्री कार्यालय में प्रक्रियाधीन है।

उन्होंने कहा कि मंत्री ने बताया कि इस संदर्भ में परामर्शदात्री समूह की बैठक है, जिसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। मैंने पान मैथी के साथ राजस्थान व देश के विभिन्न राज्यों के उत्पाद / वस्तुओं आदि की जानकारी भी सरकार से पूछी, जिनके जीआई टैग हेतु आवेदन लंबित है, राजस्थान के 50 ऐसे प्रकरण है।

नागौरी पान मैथी के पीयूष गोयल को भी लिखा पत्र

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि मैंने नागौरी पान मैथी के लिए विगत दिनों केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भी लिखा और लोक सभा में इस मामले को कई बार उठाया,उम्मीद है जल्द ही नागौर की पान मैथी को जीआई टैग मिलेगा। पान मैथी के साथ राजस्थान से जुड़े अन्य आवेदनों को लेकर भी मैं पुनः मंत्री  केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करूंगा |

PC: livehindustan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.