सीजफायर के बाद भारत ने होर्मुज के पश्चिमी हिस्से में फंसे 16 जहाजों को बाहर निकालने के लिए उठा लिया है ये बड़ा कदम

Hanuman | Wednesday, 08 Apr 2026 04:18:16 PM
ndia has taken a major step to evacuate the 16 ships stranded in the western part of the Strait of Hormuz following the ceasefire

इंटरनेट डेस्क। ईरान-अमेरिका के बीच घोषित सीजफायर की घोषणा के तुरंत भारत ने होर्मुज के पश्चिमी हिस्से में फंसे 16 जहाजों को बाहर निकालने के लिए बड़ा कदम उठा लिया है। नरेन्द मोदी  सरकार ने इसके लिए ईरान से संपर्क साधा है। खबरों के अनुसार, भारत सरकार ने सीजफायर का स्वागत करते हुए आशा जताई है कि इससे क्षेत्र में स्थायी शांति कायम होगी।

खबरों क अनुसार, इस संबंध में विदेश मंत्रालय की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया है। इसके माध्यम से विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम घोषित युद्ध विराम का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह पश्चिम एशिया में स्थायी शांति की ओर ले जाएगा।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि संघर्ष से पहले ही लोगों को अपार पीड़ा पहुंची है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति तथा व्यापार नेटवर्क बाधित हुए हैं। भारत उम्मीद करता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की निर्बाध स्वतंत्रता बनी रहेगी और वैश्विक वाणिज्य का सामान्य प्रवाह बहाल होगा।

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर जारी चिंता अब कम होने की उम्मीद
सरकारी सूत्रों के मुबातिक, अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीजफायर के बाद भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर जारी चिंता अब कम होने की उम्मीद है। बताया जा है कि मौजूदा समय में भारत के 16 जहाज होर्मुज के पश्चिमी हिस्से में फंसे हुए हैं। इनमें अधिकांश तेल और गैस से जुड़े जहाज हैं। बताया जा रहा है कि इन जहाजों में तकरीबन दो लाख टन से अधिक एलपीजी है जिसकी भारत को सख्त जरूरत है। आपको बता दें कि देश में अभी लोगों को एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

PC: navbharattimes.indiatimes



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.