New Delhi : गृह मंत्रालय की इमारत में घुसने का प्रयास करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया

Samachar Jagat | Saturday, 17 Sep 2022 09:55:58 AM
New Delhi : One person was arrested while trying to enter the Home Ministry building

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने यहां नार्थ ब्लॉक में स्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय की इमारत में घुसने का प्रयास करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) अमृता गुगुलोथ ने बताया कि बृहस्पतिवार को आकाश कुमार सिन्हा नामक एक व्यक्ति गृह मंत्रालय की इमारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में संसद मार्ग पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.