Odisha Train Accident: रेल हादसे के चलते भाजपा के मध्यप्रदेश में सभी कार्यक्रम निरस्त

varsha | Saturday, 03 Jun 2023 02:17:51 PM
Odisha Train Accident: All BJP programs canceled in Madhya Pradesh due to train accident

भोपाल। ओडिशा में हुए भीषण रेल हादसे के बाद भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज प्रदेश में किए जा रहे सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं।

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रेल हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के आज होने वाले सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।

राजधानी भोपाल में आज एक प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित होना था, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुद्धे उपस्थित रहने वाले थे।

Pc:जनता से रिश्ता



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.