Om Birla का बड़ा बयान, कहा- पीएम के साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी

Hanuman | Thursday, 05 Feb 2026 03:48:55 PM
 Om Birla made a big statement, saying that an unprecedented incident could have happened with the PM

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण न हो पाने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने बड़ा बयान दिया है। खबरों के अनुसार, इस संबंध में ओम बिरला ने कहा कि देश ने देखा कल क्या हुआ, मैंने पीएम से ना आने का आग्रह किया, महिला सांसद वहां पहुंच गई थी।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने इस संबंध में कहा कि हालत को देखते हुए पीएम को ना आने का आग्रह किया, क्योंकि पीएम के साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी। मेरा आग्रह मानने के लिए पीएम का आभार। लोकसभा को कल 11 बजे तक के लिए स्थगित किया जा चुका है। वहीं अध्यक्ष ने विपक्ष से ये भी बोल दिया कि पोस्टर लेकर आएंगे तो संसद नहीं चलेगी।

उन्होंने लोकसभा में कुछ सदस्यों के व्यवहार बताया है। उन्होंने ये भी कहा कि स्पीकर के ऑफिस में कुछ विपक्षी सदस्यों का व्यवहार एक काला धब्बा है। हम सभी को सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करना चाहिए। बुधवार की घटनाक्रम पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और कंगना रनौत ने भी तीखी आलोचना की है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.