Padma Award 2021 : गंगे पांव और साधारण कपड़ों की सादगी ने राष्ट्रपति भवन में सबका दिल जीत लिया...कर्नाटक के नारंगी विक्रेता हरेकला हजब्बा ने कैसे समाज की मदद का बीड़ा उठाकर जीता पद्मश्री ?

Samachar Jagat | Monday, 08 Nov 2021 05:14:40 PM
Padma Award 2021 : The simplicity of bare feet and simple clothes won everyone's heart at Rashtrapati Bhavan...How did Harekala Hajba, an orange seller from Karnataka, take the lead in helping the society?

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज सोमवार को राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में भव्य समारोह आयोजित पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान सामाजिक कार्य के लिए कर्नाटक के नारंगी विक्रेता हरेकला हजब्बा नंगे पांव और साधारण कपड़ों में जब राष्ट्रपति भवन सम्मान लेने पहुंचे तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। पूरा राष्ट्रपति भवन उनके सम्मान और उनकी सादगी पर गूंज उठा। हरेकल को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 

दरअसल कर्नाटक के हरेकल हजब्बा ने अपने प्रयासों से कर्नाटक के मैंगलोर में अपने गांव में एक स्कूल बनाने के लिए अपने व्यवसाय से पैसे बचाए। वहीं नारंगी विक्रेता के रूप में उनकी बड़ी पहचान है। नारंगी के व्यवसाय में वे पूरी तरह रमे हुए हैं साथ ही आय से सामाजिक कार्यों में भी मदद करते हैं। 

पद्म पुरस्कारों में आज देश की दिवगंत केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज और अरुण जेटली जैसे राजनेताओं को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.