- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रंप का शुक्रिया अदा किया है। डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि मुझे राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत खुशी हुई।
यह जानकर बेहद संतोष है कि अब मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इस शानदार फैसले के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का दिल से धन्यवाद। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा था कि आज सुबह भारतीय पीएम नरेन्द्र मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी।
वे मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं। उन्होंने दावा किया कि वे (नरेन्द्र मोदी) रूसी तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका व संभवतः वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हुए।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें