PM मोदी ने जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2022 10:04:26 AM
PM Modi pays tribute to Jawaharlal Nehru

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के लिए उनके योगदान को याद किया। देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 1889 में हुआ था और वह क ांग्रेस के एक प्रमुख नेता व स्वतंत्रता सेनानी थे। 1

964 में प्रधानमंत्री के पद पर रहने के दौरान उनका निधन हो गया था। नेहरू के नाम भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक काम करने का रिकॉर्ड दर्ज है। मोदी ने ट्वीट किया, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। हम राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भी याद करते हैं।” 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.