PM Modi : प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी

Samachar Jagat | Wednesday, 18 May 2022 09:17:56 AM
PM Modi : PM Modi greets former PM Deve Gowda on his birthday

नई  दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा को बुधवार को उनके 89वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ’’हमारे पूर्व प्रधानमंत्री और सम्मानित राजनेता एच डी देवगौड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु जीवन दें।’’ कर्नाटक के हासन जिले के सुदूर गांव हरदनहल्ली में 18 मई 1933 को जन्मे देवगौड़ा जून 1996 से अप्रैल 1997 के बीच 10 महीने तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.