PM Narendra Modi ने स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Mar 2022 10:39:06 AM
PM pays tribute to freedom fighter Shyamji Krishna Varma on his death anniversary

नई  दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आजादी की लड़ाई में उनके महान योगदान पर हर भारतीय को गर्व है। चार अक्टूबर, 1857 को गुजरात के मांडवी में जन्मे वर्मा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ लंदन में इंडियन होम रूल सोसायटी, इंडिया हाउस और द इंडियन सोशलॉजिस्ट की स्थापना की थी।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ''साहसी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण कर रहा हूं। हमारे स्वंतत्रता आंदोलन में उनके महान योगदान पर हर भारतीय को गर्व है।’’ उन्होंने कहा, ''वर्ष 2003 में जिनेवा से उनकी अस्थियां भारत लाना मेरे जीवन के सबसे विशेष क्षणों में बना रहेगा।’’

Remembering the courageous Shyamji Krishna Varma on his Punya Tithi. Every Indian is proud of his monumental contribution to our freedom struggle. To be able to bring back his ashes from Geneva in 2003 will remain among the most special moments of my life. pic.twitter.com/RzBr41aIa1

— Narendra Modi (@narendramodi) March 30, 2022

ज्ञात हो कि 31 मार्च, 1930 को जिनेवा के एक अस्पताल में श्यामजी कृष्ण वर्मा का निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर अन्तरराष्ट्रीय कानूनों के कारण भारत नहीं लाया जा सका और वहीं उनकी अन्त्येष्टि कर दी गयी। उनकी अस्थियों को जिनेवा की सेंट जॉर्ज सिमेट्री में सुरक्षित रख दिया गया था। गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद मोदी 2003 में जिनेवा गए और वर्मा की अस्थियां भारत लेकर आए। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.