Politics : तीन और शिवसेना विधायक गुवाहाटी में शिंदे खेमे में शामिल हुए

Samachar Jagat | Thursday, 23 Jun 2022 10:20:08 AM
Politics : Three more Shiv Sena MLAs join Shinde camp in Guwahati

गुवाहाटी/मुंबई : महाराष्ट्र में गहराये राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के तीन और विधायक गुरुवार को गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में एकनाथ शिदे के खेमे में शामिल हो गये। शिंदे खेमे का दावा है कि अभी उन्हें 37 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इस खेमे की ओर से 34 विधायकों के हस्ताक्षर वाला एक प्रस्ताव पारित किया गया है कि बागी नेता एकनाथ शिदे नेता बने रहेंगे और इसे प्रदेश के राज्यपाल भगत सिह कोश्यारी को भेजा गया है।

राजनीतिक संकट के बाद, शिवसेना ने एकनाथ शिदे को पार्टी विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया था। हालांकि, विद्रोहियों ने संकल्प के साथ पलटवार किया है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात अपना आधिकारिक आवास'वर्षा’खाली कर दिया और कहा कि वह मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन बागी विधायकों को आना चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि उन्हें उन पर भरोसा नहीं है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.