Punjab : पंजाब के पूर्व वन मंत्री धर्मसोत भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

Samachar Jagat | Tuesday, 07 Jun 2022 10:27:14 AM
Punjab  : Former Punjab Forest Minister Dharamsot arrested for corruption

चंडीगढ़ :  पंजाब सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार तड़के राज्य के पूर्व मंत्री साधु सिह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।  कांग्रेस  के नेतृत्व वाली पूर्ववतीã सरकार में समाज कल्याण और वन मंत्री रहे धर्मसोत को अमलोह से गिरफ्तार किया गया।

यह कदम भ्रष्टाचार के एक मामले में जिला वन अधिकारी गुरमनप्रीत सिह और एक ठेकेदार हरमिदर सिह हम्मी की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद उठाया गया है। सूत्रों ने बताया कि ऐसी सूचना थी कि इन दोनों ने धर्मसोत के मंत्री रहने के दौरान वन विभाग में कथित गलत कामों का ब्योरा मुहैया कराया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.