Rahul Gandhi ने इस केन्द्रीय मंत्री को बोल दिया अपना गद्दार दोस्त, फिर दोनों नेताओं के बीच संसद परिसर में ही…

Hanuman | Wednesday, 04 Feb 2026 01:08:06 PM
Rahul Gandhi called this Union Minister his traitor friend

नई दिल्ली। संसद परिसर में आज राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बीच तीखी बहस देखने को मिली है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा रवनीत सिंह बिट्टू को अपना गद्दार दोस्त कहने के बाद दोनों दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर तीखी टिप्पणियां कीं। राहुल गांधी की टिप्पणी के जवाब में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी को देश का दुश्मन कहा।

खबरों के अनुसार, जब रवनीत सिंह बिट्टू संसद के मकर द्वार पर विरोध कर रहे कांग्रेस सांसदों के पास से गुजरे तो राहुल गांधी ने कहा कि देखो, एक गद्दार यहीं से गुजर रहा है। इसका चेहरा देखो। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता से हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा कि नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे। इसके बाद केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने देश के दुश्मन बोल दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू इस दौरान राहुल गांधी से हाथ मिलाने से इनकार कर संसद भवन में चले गए। दोनों नेताओं को एक-दूसरे से बात करते देखा गया।

पहले कांग्रेस में भी शामिल थे रवनीत सिंह बिट्टू
गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू संसद के बीच उस समय तीखी बहस हुई जब 'पीएम समझौता कर चुके हैं' का पोस्टर लिए कांग्रेस सांसदों द्वारा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर संसद की सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। आपको बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू पहले कांग्रेस में शामिल थे। उनकी गिनती पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं में होती थी। बाद में वह कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। वह अभी मोदी सरकार में मंत्री हैं।

PC:  indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.