- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश के 5 राज्यों में अप्रैल में होने वलो चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव के लिए पार्टी के दिग्गज नेताओं की रैलिया भी शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पतनमतिट्टा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर से पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
[खबरों के अनुसार, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से बोल दिया कि सच तो यह है कि नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रम्प के दबाव में हैं, यह बात हर कोई जानता है। ठीक इसी तरह, नरेंद्र मोदी आपके मुख्यमंत्री को भी अपने इशारों पर नचाते हैं।
दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने असम में राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। असम के मोरीगांव में नबीन ने कहा अब असम के लोग उन लोगों को सजा देते हैं जो इसकी शान के प्रतीकों के साथ खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी को असम की शान ‘गमोछा’ भेंट किया गया, तो उन्होंने उसे उतारकर एक तरफ रख दिया। आपको बता दें कि जल्द ही पश्चिम बंगाल सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें