पीएम मोदी को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-मेरी बात याद रखिए, वे संसद में नहीं आएंगे

Hanuman | Tuesday, 10 Mar 2026 09:37:11 AM
Rahul Gandhi's big statement on PM Modi

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध हमारी अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है, लेकिन हमारे compromised प्रधानमंत्री में इस पर चर्चा करने का साहस नहीं है।

शेयर बाज़ार गिर रहा है, LPG की कीमतें बढ़ रही हैं और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच रही हैं - इसका सीधा असर आम आदमी, घरेलू बजट और छोटे व मध्यम व्यवसायों पर पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी को blackmail किया जा रहा है। उनके पास भारतीय जनता के हितों को बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मेरी बात याद रखिए, वे संसद में नहीं आएंगे।

PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.