- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अब एलपीजी गैस संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि मोदी जी ने कहा था - LPG Gas Crisis को COVID की तरह हैंडल करेंगे और सच में वही किया। बिल्कुल कोविड के जैसे ही - नीति शून्य, घोषणा बड़ी और बोझ गरीबों पर।
₹500-800 की दिहाड़ी कमाने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए रसोई गैस पहुंच से बाहर हो गई है। रात को घर लौटते मजदूर के पास चूल्हे जलाने तक के पैसे नहीं। नतीजा - शहर छोड़ो, गाँव भागो। जो मज़दूर textile mills और factories की रीढ़ हैं - आज वही टूट रहे हैं। Textile sector पहले से ICU में है। Manufacturing दम तोड़ रही है और यह संकट आया कहाँ से? कूटनीति की मेज पर हुई उस चूक से जिसे सरकार आज तक स्वीकार नहीं करती।
राहुल गांधी ने इस संबंध में आगे कहा कि जब अहंकार नीति बन जाए- अर्थव्यवस्था चरमराती है, मजदूर पलायन करते हैं, उद्योग बर्बाद होते हैं और देश दशकों पीछे धकेल दिया जाता है। सवाल एक ही है - हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है? चुप मत रहो। यह सिर्फ गरीब का नहीं, हम सबका सवाल है।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें