Rajasthan: फलोदी सड़क हादसे के बाद गहलोत ने सरकार से कर डाली है ये मांग, बोल दी है ये बात

Hanuman | Monday, 03 Nov 2025 01:00:35 PM
Rajasthan: After the Phalodi road accident, Gehlot has made this demand from the government, he has said this

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में बढ़ रहे सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त की है। फलोदी में रविवार को हुए सड़क हादसे के बाद पूर्व सीएम गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार से सड़क हादसों में कमी लाने के लिए विभिन्न विभागों की एक एसआईटी बनाने की मांग की है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि देशभर में हर साल औसतन डेढ़ लाख से अधिक जानें सड़क हादसों में जाती हैं जिसमें राजस्थान में करीब दस हजार से अधिक मौतें सड़क हादसों में होती हैं। सड़क हादसों में अधिकांश लोग वो भी जान गंवाते हैं जिनकी कोई गलती नहीं होती।

कल फलौदी में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मृत्यु के कुछ घंटे बाद ही एक अन्य सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु हो गई। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में अधिक जनहानि वाले हादसों की संख्या बढ़ी है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में भी सड़क हादसों में बड़े सड़क हादसे बढ़े हैं। सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग या एजेंसी से जुड़ा विषय नहीं है। पीडब्ल्यूडी, ट्रांसपोर्ट, पुलिस सहित कई विभाग इससे जुड़े हैं। राज्य सरकार को इन सभी विभागों की एक एसआईटी बनानी चाहिए जो सड़क हादसों में कमी के लिए ही काम करे।

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्माचारियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए

अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार को सड़क सुरक्षा के संबंध में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्माचारियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए एवं जनजागरुकता अभियान चलाकर आमजन कर सड़क हादसों में कमी के लिए गंभीर प्रयास करना चाहिए।

PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.