Rajasthan: राहुल गांधी की किस बात को लेकर बीजेपी पर भड़के अशोक गहलोत, बोल दी यह बात

Samachar Jagat | Tuesday, 23 Jan 2024 10:01:54 AM
Rajasthan: Ashok Gehlot got angry at BJP about what Rahul Gandhi said, said this

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है और वो इस समय असम राज्य से होकर गुजर रही है। ऐसे में सोमवार को राहुल गांधी भी एक मंदिर जाने लगे तो प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद राजनीतिक महौल गरमा गया और इसी को लेकर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि असम सरकार का लोकतंत्र में भरोसा नहीं है और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बढ़ते जनसमर्थन को देखकर भाजपा की घबराहट बढ़ती जा रही है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर कहा कि असम सरकार द्वारा बार-बार राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा की जा रही है।

उन्होंने लिखा असम की बीजेपी सरकार के इन अलोकतांत्रिक तरीकों का हम पुरजोर विरोध करते हैं। सरकार द्वारा बार-बार राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करना दिखाता है कि असम सरकार का लोकतंत्र में भरोसा नहीं है।

pc- amar ujala

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.