Rajasthan Assembly Elections: राहुल गांधी ने अब अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर बोल दी ये बड़ी बात 

Samachar Jagat | Thursday, 16 Nov 2023 04:28:04 PM
Rajasthan Assembly Elections: Rahul Gandhi now said this big thing about Ashok Gehlot and Sachin Pilot

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज से राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू किया। इसके लिए वह आज  राजस्थान पहुंचे। यहां पर पहुंचते ही राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेेकर बड़ी बात कही है। आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के साथ नजर आए। 

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हम न केवल साथ-साथ दिख रहे हैं, बल्कि बल्कि एकजुट भी हैं। हम साथ रहेंगे और कांग्रेस यहां चुनाव जीतेगी। इसके माध्यम से राहुल गांधी ने ये बताने का प्रयास किया कि राजस्थान में दोनों नेताओं (गहलोत और पायलट) के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है। 

गौरतलब है कि राजस्थान में 25 नवम्बर को विधानसभा चुनाव होंगे। प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद राहुल गांधी पहली बार प्रचार के लिए यहां पर आए हैं।
 

PC: ndtv 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.